फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Investigation started against former Chief Executive Officer of Cooperative Bank

सहकारी बैंक के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू

Fri, 31 Jan 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Investigation started against former Chief Executive Officer of Cooperative Bank
आजमगढ़। जिला सहकारी बैंक के पूर्व सचिव और मुख्य कार्य पालक अधिकारी पर मुबारकपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर रहे शशिशंकर ने एक करोड़ 45 लाख रुपये के हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। अब ब्रांच मैनेजर के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। जांच के लिए जांच अधिकारी द्वारा अभिलेख जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक मुबारकपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर पद से सेवानिवृत्त शशिशंकर सिंह ने डीएम एनपी सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर तत्कालीन सचिव और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पर एक करोड़ 45 लाख रुपये के हेराफेरी का आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि सचिव द्वारा बैंक के संड्री खाते में सरकार को वापस की जाने वाली धनराशि को कर्मचारियों से अनुचित लाभ लेकर बोनस, नकदीकरण व वेतन मद में भुगतान कर दिया गया। पूर्व डीएम ने उन्हें बैंकर्स की मीटिंग में कई बार संबंधित धनराशि को राजकीय कोष में जमा करने का निर्देश दिया था।इनके द्वारा बाध्यकारी नियमों का उल्लंघन किया गया। जिसमें छह माह पर ब्याज की गणना की जानी थी। लेकिन जानबूझकर कर्मचारियों से रिश्वत लेने के लिए पीएफ ट्रस्ट खाते में ब्याज की गणना न करके उसे लटकाते रहे। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद उनसे धन लेकर ही उन्हें भुगतान करते रहे। उनहोंने अपने कार्यकाल में कर्मचारियों के पीएफ फंड में जमा धनराशि में से लगभग एक करोड़ 45 लाख रुपये नियम विरुद्ध मनमाने ढंग से एक व्यक्ति को भुगतान कर दिया। उनकी इस शिकायत पर डीएम की ओर से एआर कोआपरेटिव को जांच अधिकारी नामित किया गया है। एआर कोआपरेटिव रामकिंकर द्विवेदी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है। अभी अरोपों की जांच के लिए अभिलेख जुटाए जा रहे हैँ। जांच पूरी होने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed