फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Investigation begins into misuse of government funds by forming a fake committee, statements recorded

Azamgarh News: फर्जी समिति बनाकर सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच शुरू, बयान दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into misuse of government funds by forming a fake committee, statements recorded
आजमगढ़। बिलरियागंज विकासखंड की ग्रामसभा बिंदवल में समितियाें का नियम विरुद्ध गठन कराकर ग्रामसभा के खातों का संचालन व आहरण करने की प्रमुख सचिव पंचायतीराज से शिकायत ग्राम पंचायत सदस्य अरविंद कुमार ने की थी।
विज्ञापन

इसमें फर्जी समिति का गठन कर 50 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया था। प्रमुख सचिव ने मंडलायुक्त को उक्त मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में सोमवार को संयुक्त विकास आयुक्त ने ग्रामसभा में पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायतकर्ता सदस्यों को अपना बयान व साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया। संयुक्त विकास आयुक्त के निर्देश के क्रम में शिकायतकर्ता ग्राम सभा सदस्यों ने संयुक्त विकास आयुक्त के समक्ष अपना बयान दर्ज कराते हुए साक्ष्य उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने ग्राम प्रधान व ब्लॉक बिलरियागंज के संबंधित कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी तरीके से ग्राम समितियाें का गठन करके सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

इस मामले पर संयुक्त विकास आयुक्त धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रकरण की जांच की जा रही है। सोमवार को सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। साक्ष्य का अवलोकन करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed