फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions for action against three officers who were absent

Azamgarh News: अनुपस्थित रहे तीन अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश

Sat, 20 May 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action against three officers who were absent
आजमगढ़। मंडलायुक्त मनीष चौहान और आईजी अखिलेश कुमार ने शनिवार को तहसील लालगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने 42 लोगों की समस्याएं सुनीं, जिनमें पांच मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। मंडलायुक्त ने कहा कि शिकायतें चाहे संपूर्ण समाधान दिवस पर आएं या अन्य माध्यमों से, उनका निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। उन्होंने पिछले समाधान दिवस के आवेदन पत्रों और उनके निस्तारण के बारे में पूछा। मंडलायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर ही किया जाय। इस दौरान बीडीओ तरवां रमेश कुमार, बीईओ ठेकमा संतोष कुमार तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी लालगंज अरुण कुमार मौर्य के अनुपस्थित थे। इस पर मंडलायुक्त ने एसडीएम से तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम न्यायिक नंदिनी शाह, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed