फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   innocent child crushed by pickup who playing outside house in azamgarh dead body of youth found on railway tra

Azamgarh: घर के बाहर खेल रहे मासूम को पिकअप ने कुचला, रेलवे ट्रैक पर मिला बलिया के युवक का शव

Sun, 17 Sep 2023 02:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 02:43 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के नगर पंचायत अजमतगढ़ कस्बे में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम को पिकअप ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
innocent child crushed by pickup who playing outside house in azamgarh dead body of youth found on railway tra
मामूम की मौत के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के नगर पंचायत अजमतगढ़ कस्बे में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम को पिकअप ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्मट के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


नगर पंचायत अजमतगढ़ के सुभाषनगर वार्ड प्रमोद सोनकर का ढाई वर्षीय पुत्र देवांश रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उधर से उजर रहे गैस एजेंसी के डिलेवरी वाहन (पिकअप) ने देवांश को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने वाहन को पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवांश मां-बाप की इकलौती संतान था। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दुर्घटना करने वाले पिकअप को पकड़ लिया गया है। उसका चालक भी हिरासत में है। मृतक के चाचा राजेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला बलिया के युवक का शव, सिर में थे चोट के निशान

निजामाबाद थाना अंतर्गत फरिहां रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास  रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सिर में गंभीर चोट लगी थी। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। युवक के पास मिले मोबाइल से युवक की पहचान भोला खरवार (21) निवासी सांवरा थाना रसड़ा जिला बलिया के रूप में की गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed