फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Innocent accused of molestation, got medical done

Azamgarh News: मासूम पर लगा दुराचार का आरोप, कराया मेडिकल

Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Innocent accused of molestation, got medical done
जिला अस्पताल में शनिवार को पुलिस एक आठ वर्षीय मासूम को मेडिकल मुआयना कराने के लिए लेकर आई। जब वहां मौजूद लोगों ने मेडिकल का कारण जाना तो कोई भी पुलिस की बात पर विश्वास नहीं कर सका।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना पुलिस के अनुसार उक्त आठ वर्षीय बालक पर एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है। लड़की के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस आरोपी मासूम को लेकर मेडिकल कराने के लिए पहुंची थी। लोगों के पूछने पर मासूम ने कहा कि उसने कुछ नहीं किया है। इससे पहले पुलिस बच्ची का मेडिकल करा चुकी है। सीओ फुलपुर ने बताया कि ये मामला दो दिनों पूर्व आया था। बच्ची के परिजनों ने तहरीर दी थी। इसके बाद बच्ची का मेडिकल कराया गया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद बालक को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एक आठ वर्ष का मासूम ऐसा नहीं कर सकता है। मैं इस बात को सुनकर स्तब्ध हूं। ऐसा इन परिस्थितियों में हो सकता है कि बालक ने किसी को ऐसा करते हुए देखा हो या फिर किसी ने उसे इसके बारे में उसे बताया हो। मोबाइल भी इसका कारण हो सकता है। अगर बालक 10 वर्ष से ऊपर का होता तो हार्मोनल बदलाव के चलते वह ऐसा कर सकता था। इसे माना जा सकता है लेकिन इस उम्र में ऐसा संभव प्रतीत नहीं होता। - डाॅ. विंध्य प्रकाश सिंह, मनोचिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed