फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना भर्तीः पहले दिन आजमगढ़ के युवाओं ने दिखाया दमखम, 492 ने पाई सफलता

Fri, 01 Nov 2019 07:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 01 Nov 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Indian army recruitment rally in varanasi
सेना भर्ती में रणबाकुरे मैदान में दौ़ड़ लगाते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में शुक्रवार को सेना भर्ती के पहले दिन आजमगढ़ जिले की चार तहसीलों के 4838 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इनमें से 1600 मीटर की दौड़ में 492 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि अन्य को निराशा हाथ लगी। आगे की स्लाइड्स देखें...
Indian army recruitment rally in varanasi
रणबाकुरे मैदान में सेना भर्ती में चेस्ट नाप करते सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को आजमगढ़ जिले की आजमगढ़, मेहनगर व फूलपुर और मऊ की मधुबन तहसील के 6806 अभ्यर्थी सेना भर्ती की पहली बाधा पार करने के लिए दौड़ेंगे। सेना भर्ती रैली के पहले दिन की दौड़ के लिए छावनी क्षेत्र में गुरुवार की शाम से ही अभ्यर्थी एकत्र होने लगे थे।
Indian army recruitment rally in varanasi
रणबाकुरे मैदान में सेना भर्ती के लिए बैठे आजमगढ़ के अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थियों को एसेंबल एरिया में एकत्र कर उन्हें रणबांकुरे स्टेडियम के मैदान में लाया गया और दौड़ की प्रक्रिया लगभग दोपहर 2:30 बजे समाप्त हुई। सेना भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले दिन के लिए आजमगढ़ जिले की सगड़ी, लालगंज, बुरहानपुर और निजामाबाद तहसील के 7045 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian army recruitment rally in varanasi
रणबाकुरे मैदान में सेना भर्ती में बीम खींचते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थियों में से 10.16 प्रतिशत सफल रहे। भर्ती रैली में शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने शालीनता का परिचय दिया। उधर, सेना भर्ती रैली के मद्देनजर कैंट रेलवे स्टेशन से रोडवेज होते हुए छावनी क्षेत्र तक पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। 
विज्ञापन
Indian army recruitment rally in varanasi
कैंटोमेंट स्थित रणबाकुरे मैदान में सेना भर्ती के लिए बैठे आजमगढ़ के अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती रैली में आए अभ्यर्थी किसी जालसाज के झांसे में न आएं, इसके मद्देनजर आर्मी की इंटेलिजेंस यूनिट और स्थानीय अभिसूचना इकाई खासी सतर्कता बरत रही है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सेना के अधिकारियों से समन्वय बनाकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed