फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल के जिला अस्पतालों में अमर उजाला रक्तदान शिविर में पहुंचे रक्तदाता, महादान में लिया हिस्सा

Tue, 01 Oct 2019 02:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Oct 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp organized by Amar Ujala Foundation in district hospitals of Purvanchal
वाराणसी आईएमए परिसर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सहित पूर्वांचल के हर जिले में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पतालों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलों में लगे शिविर में 258 लोगों ने रक्तदान किया है।


 
Blood donation camp organized by Amar Ujala Foundation in district hospitals of Purvanchal

वाराणसी :
आईएमए परिसर में इसके लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। बनारस के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जरूरत पड़ने पर ब्लड नहीं मिल पाता है। ऐसा इसलिए कि उनके पास डोनर नहीं होता है। नियमानुसार एक यूनिट रक्त डोनेट करने के बाद ही जरूरतमंद को रक्त मिलता है। लेकिन अगर अधिक से अधिक लोग रक्तदान करते हैं तो ब्लड बैंकों की ओर से समय-समय पर बिना डोनेट किए भी ब्लड दिया जाता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर ऐसे लोगों की मदद कर सकता है। आईएमए परिसर में लगाए गए रक्तदान शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया।

Blood donation camp organized by Amar Ujala Foundation in district hospitals of Purvanchal

चंदौली :
जिला ब्लड बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान करने के लिए लोग जुटे हुए हैं। वहीं रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। अभी तक 20 लोगों ने रक्तदान किया है, तो वहीं 32 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Blood donation camp organized by Amar Ujala Foundation in district hospitals of Purvanchal

गाजीपुर :
अमर उजाला एवं राज्य रक्त संचरण परिषद की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुराने जिला अस्पताल में स्थित रक्तकोष भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ हरिकेश चौरसिया ने किया। जिले में  कुल 56 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें सर्वाधिक संख्या एनसीसी कैडेट्स की रही है।

विज्ञापन
Blood donation camp organized by Amar Ujala Foundation in district hospitals of Purvanchal

भदोही :
रक्तदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 10 बजे शुरू हो गया। लोगों ने यहां आकर रक्तदान किया और महादान का हिस्सा बने। शिविर में 20 लोग आकर इस महादान का हिस्सा बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed