फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Incomplete preparation of Sawan in Avantikapuri

Azamgarh News: आवंतिकापुुरी में सावन की अधूरी तैयारी

Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Incomplete preparation of Sawan in Avantikapuri
क्षेत्र के आंवक स्थित अवंतिकापुरी धाम में सावन की तैयारी अभी आधी-अधूरी है। यहां न तो रैन बसेरा बनकर तैयार है। न ही शौचालय अभी तक चालू हो पाया। वहीं पोखरे के किनारे बने स्नानागार की हालत भी बदतर है। हैंडपंप भी खराब हैं। अवंतिकापुरी धाम लोगों की आस्था का केंद्र है। लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से तमाम व्यवस्थाएं की गई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर लोगों को सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। कहने को तो यहां पर शौचालय, स्नानागार, लाइट व शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई चकाचक है लेकिन जमीनी हकीकत इससे परे है। रैन बसेरा के पास एक शौचालय बना है लेकिन उसमे ताला बंद है। जिससे लोगों का समस्या का सामना करना पड़ता है। शौचालय में हर समय ताला बंद रहता है। हालत यह है कि उसके फर्श पर लगे टाइल्स जगह-जगह से उखड़ने शुरू हो गए हैैं। इसी तरह रैन बसेरा का भी हाल है, वह भी धीरे-धीरे टूट रही है। ठेकेदार को जितना पैसा मिल रहा है उतना काम कर रहा है, उसके बाद उसे रोक दे रहा है। वहीं पानी की भी सुविधा बेहतर नहीं है। कुछ हैंडपंप खराब है तो कुछ रिबोर की बाट जो रहे हैं। इसी तरह सरोवर के किनारे एक स्नानागार बना है, लेकिन वह भी बदहाल है। गंदगी से अटा पड़ा है। वहीं पवित्र सरोवर भी बदहाल पड़े हैं। मंदिर व आसपास प्रकाश की व्यवस्था के लिए एलइडी लाइटें लगी थी लेकिन उसमे से बहुतायत लाइटें नहीं जलती है।इसे लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed