फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In view of Chhath, SDM inspected the ghats, instructed to clean

छठ के मद्देनजर एसडीएम ने किया घाटों का निरीक्षण, दिया सफाई का निर्देश

Tue, 17 Nov 2020 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
In view of Chhath, SDM inspected the ghats, instructed to clean
छठ पर्व को लेकर शहर के गौरीशंकर घाट का निरीक्षण करते एसडीएम सदर गौरव कुमार, सीओ सिटी राजेश कुमार त? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। छठ पूजा को लेकर जहां लोग पूजा की तैयारियों को लेकर खरीदारी शुरू कर चुके हैं। दुकानें जगह-जगह सजनी शुरू हो गई हैं। वहीं पूजा के लिए घाटों की साफ-सफाई को लेकर एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार पैदल और नाव से नगर क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण किया। नपा ईओ को घाटों की सफाई कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर ईओ ने सफाई कर्मियों को लगाकर घाटों की सफाई का कार्य शुरू भी कर दिया।
विज्ञापन

छठ पूजा पर्व के मद्देनजर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर गौरव कुमार, सीओ सिटी राजेश कुमार तिवारी व खंड विकास अधिकारी पल्हनी निलिमा गुप्ता ने तमसा नदी के किनारे स्थित गौरी शंकर घाट, दलाल घाट, कदम घाट, भोला घाट, पंच पेड़वा घाट, सिधारी घाट व एकलव्य घाट पर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि सभी घाटों की साफ-सफाई व बिजली की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्थानीय लोगों की एक कमेटी बनाने के लिए भी निर्देश दिए। यह कमेटी छठ पूजा पर्व में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करेगी एवं उक्त सभी घाटों की साफ-सफाई आदि अन्य व्यवस्थाओं में अपना योगदान देंगी। एसडीएम के निर्देेश पर ईओ नगरपालिका शुभनाथ प्रसाद ने मंगलवार की शाम को ही सफाई कर्मियों को लगाकर घाटों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया। इस दौरान एसडीएम सदर ने गौरीशंकर घाट से एकलव्य घाट तक नाव से घाटों का निरीक्षण किया।

छठ पर्व को लेकर नाव से शहर के घाटों का निरीक्षण करते एसडीएम सदर गौरव कुमार, सीओ सिटी राजेश कुमार ति

छठ पर्व को लेकर नाव से शहर के घाटों का निरीक्षण करते एसडीएम सदर गौरव कुमार, सीओ सिटी राजेश कुमार ति- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed