फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the case of robbery from the gas delivery vehicle, the hands of the police are empty

गैस डिलीवरी वाहन से लूट मामले में पुलिस के हाथ के खाली

Thu, 14 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
In the case of robbery from the gas delivery vehicle, the hands of the police are empty
अहरौला। थाना क्षेत्र के भैंसासुर गांव के पास पांच अप्रैल को गैस डिलीवरी वाहन के डिलीवरी मैन अमरनाथ से असलहे के बल पर दो बाइक सवार बदमाशों ने 29000 रुपये लूट लिया था। घटना के 9 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अहरौला पुलिस ने गैस एजेंसी के मैनेजर चंद्रभान की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवारों बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन एजेंसी के मैनेजर चंद्रभान का कहना है कि अभी तक किसी भी तरह की पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है। ना ही मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने हमसे संपर्क ही किया। पांच अप्रैल की शाम तीन बजे शाहपुर बाजार से गोपालगंज की तरफ जाते हुए बीच में भैंसासुर गांव के पास गैस डिलीवरी वाहन को ओवरटेक कर बाइक सवार दो असलहा धारी बदमाशों ने गैस डिलीवरी वाहन के डिलीवरी मैन अमरनाथ से बेची गई गैस की रकम को लूट लिया था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी सिद्धार्थ नाथ के द्वारा अहरौला पुलिस को घटना के जल्द खुलासे के कड़े निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस के हाथ खाली ही पड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed