{"_id":"6b0c56e56f1628ad1f625b5f16354636","slug":"in-the-beginning-was-the-arrival-of-the-red-gold-market-imrcha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"िमर्चा मंडी में लाल सोना की आवक हो गई शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
िमर्चा मंडी में लाल सोना की आवक हो गई शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली के सामने लगाई जाने वाली मिर्चामंडी में लाल सोना भरूआ मिर्चा की आवक शुरू हो गई है। अभी 1500 रुपये से लेकर 1600 रुपये प्रति कुंतल मिर्चा की बिक्री की जा रही है। मंडी का उद्घाटन 14 जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद लाल सोना की आवक में और तेजी आएगी। किसानों का मानना है कि इस वर्ष लाल सोना की अच्छी पैदावार है।
फूलपुर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में लाल सोना की खेती प्रमुखता से की जाती है। यही वजह है कि अब इसका दायरा बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्र के बनबीरपुर बक्शपुर, मेजवां, मुंडियार, मुंडवर, दुलारपुर, चमांवा, जगदीशपुर, अंबारी, फदगुदिया, दुर्वासा, कोल, पूरब पट्टी, नियाउज, टेउंगा, बरौली, दसमड़ा, अतरडीहा, माहुल, पवई, मिल्कीपुर, इटकोहिया, अहिरौला, खुरासो, तिवरिया, धर्मदासपुर आदि स्थानों पर लाल सोना की खेती प्रमुखता से की जाती है।
किसान फूलपुर कोतवाली के सामने फरहान नगर की मिर्चामंडी में मिर्चा बेचने के लिए आते हैं। यहां टीन शेड लगाकर कई दूकानें सजाई गई हैं। लाल सोना के व्यवसायी अंगद सोनकर ने बताया कि यहां से लाल सोना पूर्वांचल और उत्तरांचल के कई जिलों के अलावा कोलकाता, मुंबई, आसनसोल, चितरंजन आदि स्थानों पर निर्यात किया जाता है।