फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the bank premises, the high officials blew 50 thousand from the pocket of the teacher

बैंक परिसर में उच्चकों ने शिक्षक की जेब से उड़ाए 50 हजार

Wed, 18 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
In the bank premises, the high officials blew 50 thousand from the pocket of the teacher
सठियांव। कस्बा स्थित ग्रामीण बैंक परिसर में एक शिक्षक की जेब से उच्चकों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पैसा गायब देख शिक्षक के होश ही उड़ गए। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दिया है। बैंक परिसर में सीसीटीवी लगे होने और पुलिस कर्मियों की तैनाती के बाद भी घटना का होना महकमे की लापरवाही को दर्शा रहा है। सठियांव गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक पारस नाथ राय बुधवार को दिन में लगभग 12 बजे बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा पर अपने खाते से पैसा निकालने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपने एक खाते से 50 हजार रुपये निकाला और नोट की गड्डी अपने पैंट की जेब में रख लिया। इसके बाद दूसरे खाते से चार हजार रुपये निकालने के लिए फार्म भरा और उसे लेकर काउंटर पर पहुंचे। इसी दौरान अज्ञात उच्चके ने उनके जेब से 50 हजार रुपये की गड्डी उड़ा दिया। शिक्षक ने जब हाथ जेब में डाला तो नोट की गड्डी गायब थी। पीड़ित ने तत्काल बैंक कर्मियों को इसकी जानकारी दी। जिस पर सीसी टीवी फुटेज आदि की जांच की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। बैंक पर दो पुलिस कर्मी व दो होमगार्ड भी ड्यूटी है। इसके बाद भी उच्चकागिरी की घटना होना इनकी लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है। पीड़ित शिक्षक ने घटना के बाबत मुबारकपुर थाने पर तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed