फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In Mohiuddinpur, Mau, more than one job card was made in more than six families.

Azamgarh News: मऊ के मोहीउद्दीनपुर में छह से ज्यादा परिवारों में एक से अधिक जॉबकार्ड बने

Tue, 24 Feb 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
In Mohiuddinpur, Mau, more than one job card was made in more than six families.
आजमगढ़। मऊ जिले के फतहपुर मंडाव विकास खंड की ग्राम पंचायत मोहीउद्दीनपुर में मनरेगा (वीबीजी रामजी) में अनियमितता मिली है। लोकायुक्त के आदेश पर मंडलीय टीम की जांच में 14 बिंदुओं में अनियमितता पाई गई है। इसमें 6 से ज्यादा परिवारों में एक से अधिक जॉबकार्ड जारी करने से लेकर पौधरोपण में फर्जीवाड़ा साबित हुआ है। अब आयुक्त कार्यालय की ओर से जिला प्रशासन को संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत मोहीउद्दीनपुर निवासी भगवान ने 12 जून 2024 को लोकायुक्त लखनऊ से शिकायत की थी। इसमें कुल 72 बिंदुओं पर जांच की मांग की गई थी। इसमें मनरेगा में अनियमितता संबंधी शिकायतें थीं। इस पर लोकायुक्त कार्यालय से 15 मई 2025 को आयुक्त कार्यालय को आदेश जारी कर जांच करने को कहा गया था। इस पर अधिशासी अभियंता आरईडी आजमगढ़, डीपीआरओ आजमगढ़ व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम की तीन सदस्यीय टीम ने जांच की थी। 72 बिंदुओं की जांच में से 14 बिंदु पर आरोप सही पाए गए। पाया गया कि 6 से ज्यादा परिवारों में एक से अधिक जॉबकार्ड जारी किए गए हैं। साथ ही कई ऐसे मामले भी हैं, जिनमें अशक्त यानि काम नहीं करने वालों का भी जॉबकार्ड बनाकर उनके खाते में धनराशि भेजी गई। इसके अलावा एक-दो जगहों पर हुए पौधरोपण की जांच में आरोप सही पाया गया। कमेटी की जांच में मौके पर पौधरोपण मिला ही नहीं और ग्राम पंचायत ने वहां कागजों में पौधरोपण कराया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed