फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Israel Attack Iran News Indian families worried for students of azamgarh

Israel Attack Iran: ईरान में धमाकों की आवाज से टूटी नींद तो हॉस्टल से निकले बाहर, भारतीय परिजनों की अटकी सांसे

Sat, 14 Jun 2025 11:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 14 Jun 2025 11:12 AM IST
सार

Varanasi News: ईरान में धमाकों की आवाज से नींद टूटी तो वहां पढ़ाई कर रहे छात्र हॉस्टल से बाहर निकल गए। इधर, भारतीयों के परिजनों की सांसें अटक गई हैं, वह उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Israel Attack Iran News Indian families worried for students of azamgarh
Israel Attack Iran - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इस हमले के बाद ईरान में पढ़ाई व अन्य कार्यों से गए भारतीयों के परिजनों की सांसें अटक गई हैं, वह उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। आजमगढ़ जिले से भी जिन लोगों के बच्चे पढ़ाई करने के लिए तेहरान गए हैं, वे लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन


इन लोगों ने भारत सरकार से अपने बच्चों की सकुशल घर वापसी की गुहार लगाई है। रानी की सराय विकास खंड के शाहकुद्दनपुर उर्फ घटेला गांव निवासी नसीम हैदर मोटर पार्ट्स का बिजनेस करते हैं। उनकी पुत्री अलीशा रिजवी दो साल पूर्व मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के लिए ईरान गई थी। अलीशा की डॉक्टरी की दो साल की पढ़ाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


पिता नसीम हैदर ने बताया कि शुक्रवार की रात वह दोस्तों के साथ हॉस्टल में सो रही थी। तभी धमाके की आवाज से हॉस्टल में सो रहे बच्चों की आंखें खुल गई। एक-एक कर कई धमाके होने से दहशत में आए सारे छात्र बाहर निकल आए और पूरी रात उन्होंने जागते हुए गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी पर समाचार देखने से पता चला कि इस्राइल ने ईरान पर हमला किया था। इसके बाद हॉस्टल के बच्चों ने वहां पर दूतावास से संपर्क किया तो दूतावास के अधिकारियों ने उन्हें हॉस्टल में ही रहने की सलाह दी। आगे जैसे हालात बनेंगे, वैसे कदम उठाए जाएंगे।


इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: पूविवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को पिस्टल सटाकर लूटा, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

नसीम हैदर ने बताया कि शाम को बेटी से बात हुई है। वह काफी डरी हुई है। हम लोग टीवी पर वहां के हालात को देखकर चिंतित हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारे बच्चों को वहां से सकुशल देश लाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed