फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   miscreants robbed Purvanchal University Employees Union President at gunpoint in jaunpur

Jaunpur News: पूविवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को पिस्टल सटाकर लूटा, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 14 Jun 2025 10:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Jun 2025 10:32 AM IST
सार

Jaunpur Crime News: जौनपुर जिले में बदमाशों के दौसले बुलंद हैं। शनिवार की सुबह टहलने निकले पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को पिस्टल सटाकर लूट की और मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
miscreants robbed Purvanchal University Employees Union President at gunpoint in jaunpur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जौनपुर जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चांदमारी वार्ड में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूटपाट कर दी। बदमाशों ने गले से सोने की चेन और चार अंगूठी लूट ली। जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
घटना सुबह 5:03 बजे की है, जब नंदकिशोर सिंह जो उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी हैं। वे मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे। चांदमारी वार्ड स्थित पुलिया के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोककर पिस्टल तान दी और कीमती आभूषण छीन लिए। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दबंगों का दुस्साहस: छेड़खानी का विरोध करने पर सभासद के बेटे को मारी गोली, तीन नामजद समेत छह के खिलाफ केस
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर लाइनबाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही संभावित मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed