फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In electoral roll revision, the first employees in the district and state will get incentives.

Azamgarh News: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण में जिला प्रदेश में प्रथम कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन

Fri, 20 Mar 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
In electoral roll revision, the first employees in the district and state will get incentives.
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य चल रहा था। इस अभियान में जनपद ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ई-बीएलओ ऐप के माध्यम से किए गए कार्य में जनपद पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहन धनराशि देने की घोषणा की है।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 तक निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण का कार्य संचालित किया जा रहा है। जनपद में ई-बीएलओ ऐप के जरिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा कुल 9,30,215 मतदाताओं का डेटा दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। इसी के आधार पर आजमगढ़ को यह शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। जनपद में कुल 1810 ग्राम पंचायतें, 2018 मतदान केंद्र और 6053 मतदान स्थल स्थापित हैं। इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए 2153 बीएलओ और 354 सुपरवाइजर तैनात किए गए थे, जिन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी की मेहनत, समन्वय और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी टीम भावना के साथ कार्य कर जनपद नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed