{"_id":"5fbea9718ebc3e9bae32cc45","slug":"in-azamgarh-daughter-in-law-beat-her-mother-in-law-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बहू ने सास को लाठी से पीटा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बहू ने सास को लाठी से पीटा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
Thu, 26 Nov 2020 12:28 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहरौड़ा गांव में बहू ने सास की लाठी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय घर में सिर्फ सास-बहू थीं। पड़ोसियों की सूचना पर परिजन पहुंचे और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विवाद की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
कोहरौड़ा गांव की एक महिला के दो पुत्र हैं। दोनों की शादी हो चुुकी है। छोटे पुत्र की पत्नी किन्हीं कारणों से घर छोड़ चुकी है। जबकि बड़े पुत्र की पत्नी घर पर रहती है। बुधवार सुबह परिवार के लोग काम पर चले गए। घर पर सास-बहू ही थीं। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बहू ने सास की लाठी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद भाग निकली। आसपास के लोगों की सूचना पर परिवार के लोग आए और घायल सास को जिला अस्पताल ले गए। महिला के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। इसके चलते वह कुछ बोल भी नहीं पा रही हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन