{"_id":"5f527dd98ebc3e613e628c89","slug":"in-azamgarh-an-accused-gokshi-of-25-thousand-injured-in-an-encounter-azamgarh-news-vns5453630134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में 25 हजार का इनामी गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में 25 हजार का इनामी गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर पुलिस के हाथ शुक्रवार की भोर में उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई जब 25 हजार का इनामी गोकशी का आरोपी पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़ा गया। हालांकि उसका एक साथी भाग निकलने में सफल हुआ। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस के साथ ही गोवंश भी बरामद किया है।
शुक्रवार की भोर में लगभग तीन बजे मुबारकपुर थाना पुलिस को देवली जंगल में गोकशी की सूचना मिली। इस सूचना पर मुबारकपुर पुलिस जब मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी। वहां मौजूद दो आरोपियों में एक की नजर पुलिस पर पड़ गई और उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी हमला किया। इसमें शातिर दिलशाद पुत्र अजीज निवासी पूरा रानी थाना मुबारकपुर घायल हो गया। वहीं उसका एक अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। अभियुक्त दिलशाद पर गोहत्या समेत अन्य संगीन अपराधों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह मुबारकपुर थाने का टॉपटेन अपराधी है। इतना ही नहीं अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में भी यह वांछित है। इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने मौके से तमंचा व कारतूस व गोकशी में प्रयोग होने वाले कुछ उपकरण भी बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर मुबारकपुर पुलिस देवली जंगल में गई थी। जहां कुछ आरोपी प्रतिबंधित मवेशी को काटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ मेंदिलशाद पुलिस की गोली से घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी भाग निकलने में सफल रहा। गोली से घायल गोकस 25 हजार का इनामी व थाने का टॉपटेन अपराधी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - सुधीर सिंह, एसपी, आजमगढ़