फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Immediately take the injured in the accident to the hospital, will get the award

हादसे में घायल को तुरंत पहुंचाएं अस्पताल, मिलेगा पुरस्कार

Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Immediately take the injured in the accident to the hospital, will get the award
सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने और स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना देने वाले नेक व्यक्ति को परिवहन विभाग अब पांच हजार रुपये का ईनाम देगा। इसके लिए भारत सरकार ने गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) योजना की शुरुआत की है। इस योजना को लेकर जिले में समिति का गठन कर दिया गया है। जिला स्तर पर गठित समिति में डीएम, एसपी, सीएमओ, एआरटीओ (प्रवर्तन) को नामित किया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना होने के तुरंत बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। एआरटीओ ने बताया कि हर साल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित ऐसे 10 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को एक लाख रुपये के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें जिससे हादसे रुक सकें। इसके अलावा अगर कहीं कोई हादसा हो जाए तो तुरंत पीड़ितों की मदद करें। नजदीक के अस्पताल पहुंचाएं साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सूचना दें। जिससे हादसे का शिकार हुए लोगों का समय से उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed