{"_id":"5fd3a85e8ebc3e3e7e21f9cf","slug":"ima-doctor-removed-ayurveda-doctor-on-duty-azamgarh-news-vns5628962117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए के डॉक्टर हटे, आयुर्वेद के डॉक्टर ड्यूटी पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए के डॉक्टर हटे, आयुर्वेद के डॉक्टर ड्यूटी पर डटे
विज्ञापन
आईएमए के डॉक्टरों की हड़ताल के चलते जिला चिकित्सालय की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। केंद्र सरकार द्वारा आयुर्वेद चिकित्सकों को आपरेशन करने की अनुमति दिए जाने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले प्राइवेट एलोपैथिक डॉक्टरों ने अपनी ओपीडी बंद रख विरोध जताया तो वहीं नीमा के बैनर तले आयुर्वेद डॉक्टर दिनभर ओपीडी में मौजूद रहे और मरीजों का इलाज किया। प्राइवेट एलोपैथ डॉक्टरों की ओपीडी सुबह छह से शाम छह बजे तक बंद होने से मरीजों को कुछ परेशानी अवश्य हुई, लेकिन इमरजेंसी चालू रहने से बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा ।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित विरोध के तहत लगभग सभी एलोपैथ के प्राइवेट डॉक्टरों ने अपनी ओपीडी सेवा को पूरी तरह से ठप रखा । हालांकि इमरजेंसी व कोविड ड्यूटी को इससे अलग रखा। अध्यक्ष डॉ. डीपी राय, डॉ. खालिद, डॉ. फुरकन, डॉ. जावेद, डॉ. एके राय आदि दिन भर प्राइवेट अस्पतालों व क्लीनिकों का चक्रमण कर ओपीडी बंदी को सफल बनाने की कवायद में जुटे नजर आए। डॉ. डीपी राय ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार खिचड़ी मेडिकल शिक्षा व्यवस्था को वापस नहीं लेते है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आईएमए कार्यालय पर संगठन की बैठक भी हुई, जिसमें सरकार से अपने इस निर्णय को वापस लिए जाने की मांग किया गया। इसके साथ ही आंदोलन की अगली रणनीति भी तय की गई। इस अवसर पर डॉ. जोरार, डॉ. आशीष, डॉ. आमिर आलम, डॉ. दानिश, डॉ. नंदलाल यादव, डॉ. विनोद राय, डॉ. अमित सिंह आदि मौजूद रहे। आयुर्वेद चिकित्सकों को भी आपरेशन की अनुमति दिए जाने के विरोध में आईएमए के ओपीडी बंद के चलते कुछ मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
000000000000000000
नीमा ने जगह-जगह लगाया शिविर
आजमगढ़। आईएमए के हड़ताल के दौरान मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए नेशनल इंटीग्रेटेट मेडिकल एसोसिएशन नीमा के चिकित्सकों ने जगह-जगह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। सभी चिकित्सक आयुर्वेदिक परास्नातक को सर्जरी का अधिकार मिलने के समर्थन में पिंक रिबन बांधे हुए थे और मरीजों का इलाज कर रहे थे। संगठन के अध्यक्ष डॉ. डीडी सिंह ने कहा कि आईएमए हड़ताल कर सरकार पर दबाव बनाने की कवायद में जुटा है। वे जबरदस्ती अपनी बात मनवाना चाहते है। सरकार के निर्णय के साथ पूरा संगठन खड़ा है और जब भी सरकार के इस निर्णय के खिलाफ आईएमए हड़ताल करेगा, संगठन के चिकित्सक पूरी उर्जा के साथ मरीजों का इलाज करेंगे। नीमा से जुड़े डॉ. वीएस सिंह, डॉ. मनीष राय, डॉ. अजीम, डॉ. विनोद, डॉ. उपमा, डॉ. अबु शहमा आदि ने जिले में जगह-जगह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया हुआ था।
विज्ञापन
000000000000000000
जिला अस्पताल की ओपीडी भी रही सामान्य
आजमगढ़। प्राइवेट एलोपैथ डॉक्टरों के हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी विशेष इंतजाम किया हुआ था। जिसके चलते शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सभी डॉक्टर समय से बैठे नजर आए। अस्पताल की ओपीडी भी सामान्य ही रही। प्राइवेट डॉक्टरों के हड़ताल के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी पर कोई खास बोझ पड़ता नहीं दिखा।

हरिहरपुर स्थित कार्यालय पर आईएमए के कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते डा.जावेद अख्तर।- फोटो : AZAMGARH