फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If you do not take admission, you will have to tell

Azamgarh News: प्रवेश न लेने पर बताना होगा कारण, देना होगा शपथपत्र

Thu, 06 Jun 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
If you do not take admission, you will have to tell
आजमगढ़। शिक्षा का अधिकार अधिनियम में सत्यापन के बावजूद बच्चे का प्रवेश न कराने पर अभिभावकों को कारण बताना होगा। अभिभावक को बच्चों का प्रवेश कराने या न कराने का शपथ पत्र देना होगा। शासन ने आवंटन के बावजूद नामांकन न कराने वाले बच्चों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने आवंटन के बावजूद नामांकन न कराने वाले बच्चों का ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं। आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा का नियम है।
विज्ञापन

निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए तीन चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एक जून से चौथे चरण की प्रक्रिया चल रही है जो 20 जून तक चलेगी। बच्चों को विद्यालयों का आवंटन होने के बावजूद कुछ अभिभावक मनचाहा स्कूल न मिलने के कारण बच्चों का नामांकन नहीं कराते हैं। जिससे विद्यालयों में गरीब बच्चों को मिलने वाली सीटें रिक्त रह जातीं हैं। अब इन रिक्त सीटों का ब्योरा जुटाने के लिए शासन ने विभाग से सीट आवंटन होने के बावजूद नामांकन न कराने वाले बच्चों को ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने विभाग को अभिभावक से स्कूल में बच्चे का नामांकन न कराने का कारण और अभिभावक आवंटित किए गए स्कूल में बच्चे का नामांकन कराना चाहते हैं या नहीं का शपथ पत्र लेने के निर्देश दिए ताकि आरटीई के अंतर्गत अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जा सके। अपर राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को स्कूलों में नामांकन न कराने वाले बच्चों का ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed