फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If there is no mask in the shops, then do not put a placard of the goods

दुकानों पर लगाएं मास्क नहीं तो सामान नहीं की लगाएं तख्ती

Thu, 13 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
If there is no mask in the shops, then do not put a placard of the goods
डीएम अमृत त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर सहित नगर पालिका चौराहा, सिविल लाइन एवं तहसील सदर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई एवं सैनिटाइज कराएं। कलेक्ट्रेट भवन में सभी दरवाजों के हैंडल को लगातार एक-एक घंटे पर सैनिटाइज करते रहें।
विज्ञापन

डीएम ने दो मोटरसाइकिल सवारों को कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया। सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि आने वाले फरियादी व जनता को मास्क लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। बार-बार समझाने के बाद भी यदि कोई व्यक्ति मास्क नहीं लगाता है तो उनका चालान काटें।
विज्ञापन

दुकानदारों से कहा कि यदि कोविड के गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। मास्क नही तो सामान नहीं, की तख्ती अपने दुकानों पर लगाएं। सामान उसी व्यक्ति को दें, जो मास्क लगाया हो। प्रत्येक दुकानदार सामान के साथ-साथ मास्क रखना भी सुनिश्चित करें। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चंद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed