फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If scholarship applications are received pending then action will be taken against the institutions:

पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आवेदन मिले लंबित तो संस्थानों पर होगी कार्रवाई : डीआईओएस

Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
If scholarship applications are received pending then action will be taken against the institutions:
पल्हनी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन संस्था के लॉगिन पर 80 हजार आवेदन लंबित पड़े हैं। जिसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने नाराजगी जताई है। डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने जिले के समस्त प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को तत्काल छात्रवृत्ति पोर्टल पर पेंडिंग डाटा को अग्रसारित या निरस्त करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि पेंडिंग डाटा के आधार पर उक्त संस्थानों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। जिसमें पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2021-22 के अर्न्तगत विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्रवृत्ति पोर्टल पर पेंडिंग डाटा की समीक्षा की गई। जिसमें पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति के अन्तर्गत लगभग 80 हजार आवेदन संस्था स्तर पर पेंडिंग पाए गए जो संस्थाओं द्वारा अग्रसारित नहीं किए गए है। जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस ने समस्त प्रधानाचार्य व प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर पेंडिंग डाटा को तत्काल ही अग्रसारित या निरस्त करें, अन्यथा पेंडिंग डाटा के आधार पर संस्थाओं को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि समस्त राजकीय व अशासकीय सहायताप्राप्त व स्ववित्तपोषित विद्यालय के प्रधानाचार्यो एवं महाविद्यालय के प्राचार्यो
विज्ञापन

की बैठक 23 अक्टूबर को शिब्ली नेशनल कालेज में 12 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed