फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If Modi forgives the mistakes of the opposition then he will immediately recite Modi Chalisa: Keshav

अगर मोदी माफ करें विपक्ष की गलतियां तो तुरंत करेंगे मोदी चालीसा का पाठ: केशव

Sun, 07 Apr 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
If Modi forgives the mistakes of the opposition then he will immediately recite Modi Chalisa: Keshav
आजमगढ़। भाजपा आजमगढ़ की ओर से रविवार के सिधारी स्थित मैरेज हॉल में सोशल मीडिया वॉलेंटियर सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष की गलतियां माफ कर दें, तो यह लोग मोदी चालीसा का पाठ करने लगेंगे। सपा के लोग आजमगढ़ को जागीर समझते हैं, लेकिन उपचुनाव में जनता ने भाजपा को जीताकर यह बता दिया कि आजमगढ़ सैफई खानदान की जागीर नहीं हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष पूरी तरह से हताश और डरा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है पिछले दस साल में जो कार्य किए गए हैं वह तो टेलर है। 4 जून को 400 पार होने के बाद देश विकसित भारत के पथ पर आगे बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल की अध्यक्षता में सोशल मीडिया वॉलिटिंयर सम्मेलन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर केशव प्रसाद मौर्य और क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जोश भरा।
विज्ञापन


मौर्य ने आगे कहा कि विपक्ष के कर्म माफी के लायक नहीं हैं। इनके द्वारा भ्रष्टाचार की जो इमारत बनाई गई है उसे ढहाना जरूरी है। आज दो देशों के बीच युद्ध चल रहा हो तो वहां फंसा भारतीय तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय बोलता हुआ सुरक्षित अपने देश चला आता है, यह मोदी की गारंटी है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश अराजक प्रदेश था। सपा का नारा था खाली प्लाट हमारा है। प्रदेश की जनता साइकिल का बटन दबाकर अपना प्लाट कब्जा करवाएगी क्या? जिस गाड़ी पर सपा का जितना बड़ा झंडा था। उसमें सपा का उतना बड़ा गुंडा यह सच्चाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा

कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया है। हर बार की तरह इस बार भी घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। सत्ता से दूर हुए ये लोग जल बिन मछली की तरह तड़प रहे हैं। अगर आज यूपी दंगा मुक्त प्रदेश बना है यह तब संभव हो पाया है जब यूपी की जनता ने कमल का बटन दबाया। राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले लोग। वोट बैंक के लिए किसी की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने का नाटक कर रहे हैं। भ्रष्टाचारी, गुंडे, माफियाओं पर कार्यवाई से ये लोग बौखलाए हुए हैं। संचालन ब्रजेश यादव और संयोजन शोभित श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर सुनील गुप्ता, अशोक सिंह, माहेश्वरी कांत पाण्डेय, अरविन्द जायसवाल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, ध्रुव सिंह, जयनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, वंदना सिंह, सतेंद्र राय आदि उपस्थित थे।


इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ श्रीकृष्ण पाल, जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख मनीष मिश्रा, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, ऋत्विक जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed