{"_id":"6afb4891750f7d98160025b8","slug":"fire-broke-out-in-a-house-on-a-narrow-street-firefighters-had-to-struggle-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160618-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: संकरी गली की मकान में लगी आग, दमकलकर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: संकरी गली की मकान में लगी आग, दमकलकर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन
शहर के चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी रोड के खत्री टोला मोहल्ले में स्थित मकान में आग बुझाते दमकल
शहर के चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी रोड के खत्री टोला मोहल्ले में सोमवार को दिन में एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घनी आबादी और संकरी गली में मकान होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन गली संकरी होने के कारण उन्हें मुख्य सड़क पर ही खड़ा करना पड़ा। इसके बाद लंबी पाइप बिछाकर मकान तक पानी पहुंचाया गया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फायर ब्रिगेड अधिकारी बनारसी दास ने बताया कि खत्री टोला की एबीसी गली में राकेश कुमार अग्रवाल का पुराना मकान है। इसमें बुजुर्ग महिला अंजू अग्रवाल और एक युवक आलोक रहते हैं। सोमवार को आलोक बलिया गया हुआ था, जबकि बुजुर्ग महिला मकान के निचले तल पर थीं।
विज्ञापन
आग पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में लगी थी। कमरे में कपड़े और अन्य सामान रखे थे। उस समय बिजली का कनेक्शन चालू था। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से सामान में आग लगी, जो समय पर जानकारी नहीं होने के कारण धीरे-धीरे फैल गई। आग का पता चलने पर महिला बाहर आईं और लोगों को इसकी जानकारी दी।
बनारसी दास ने बताया कि घनी आबादी और संकरी गलियों के कारण ऐसे मोहल्लों में आग लगने की घटना बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। दमकल की गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच पातीं और पाइप के जरिए पानी पहुंचाने में भी समय लगता है।
समय पर सूचना मिलने और टीम के पहुंचने से आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। उन्होंने लोगों से घरों में अग्निशमन यंत्र रखने की अपील की। खासकर जिन भवनों में आवासीय उपयोग के साथ व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित होती हैं, वहां अग्निशमन उपकरणों के साथ पानी की पाइपलाइन की व्यवस्था भी करने को कहा, ताकि आग पर शुरुआती स्तर पर ही काबू पाया जा सके।
फायर ब्रिगेड अधिकारी बनारसी दास ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी रोड के खत्री टोला मोहल्ले में स्थित पुराने मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि यहां के लोगों को जागरूक किया जाता है कि वे अपने घरों में आग से निपटने के लिए फायर सिलेंडर रखें, क्योंकि इस मोहल्ले की गलियां संकरी हैं। ऐसे में दमकल की गाड़ियां भी नहीं पहुंच पाती हैं। विभाग की ओर से छोटी गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पाया जाता है।