फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband kills wife with sharp weapon and attempted suicide by stabs himself in azmgarh

आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: नशे की हालत में धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, फिर खुद को भी मारा चाकू

Mon, 04 Oct 2021 07:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Oct 2021 07:30 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के चेवार पूरब गांव में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद को भी चाकू मार कर घायल कर लिया। मृतका के मायके वालों ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Husband kills wife with sharp weapon and attempted suicide by stabs himself in azmgarh
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेराव पूरब गांव की घटना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रविवार की देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को भी चाकू मार लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवगांव कोतवाली के कंजहित गांव निवासी राम हरख ने इस मामले में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री हेमलता की शादी नौ साल पहले चेवार पूरब गांव निवासी राजू के साथ हुई थी। राजू नशे का लती है। नशाखोरी का विरोध करने पर उसकी पुत्री से अक्सर मारपीट करता था।
विज्ञापन


रविवार की रात राजू शराब पीकर घर आया। हेमलता ने आपत्ति जताई तो उसने चाकू से प्रहार करना शुरू कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद राजू ने खुद को भी चाकू मार लिया। राजू हेमलता को मार रहा था तो उसके दो नाबालिग बच्चे घटना देख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने इस बात की सूचना रामहरख को दी। पुलिस ने रामहरख की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायल को इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया। दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed