फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband hanged himself after a dispute

Azamgarh News: विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 15 Jul 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Husband hanged himself after a dispute
तहबरपुर थाना क्षेत्र के चकिया दुबे का पुरा गांव निवासी एक अधेड़ ने छत पर आई नीम की डाल पर लुंगी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

चकिया दुबे का पुरा गांव निवासी अच्छे लाल निषाद 55 का शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी से विवाद के बाद अच्छे लाल छत पर सोने चला गया। देर रात उसने लुंगी के सहारे छत पर आए नीम के पेड़ की डाल के सहारे फांसी लगा ली। देर रात लगभग साढ़े बारह बजे पुत्र राजू छत पर गया तो पिता को फंदे पर लटकता देखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। फिर पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां बताए गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed