{"_id":"64d3675f64d3c99540063ca5","slug":"husband-gave-triple-talaq-on-whatsapp-from-kuwait-wife-said-her-in-laws-tried-to-kill-2023-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: कुवैत से पति ने वाट्सएप पर दिया तीन तलाक, पत्नी बोली- ससुराल के लोगों ने मारने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: कुवैत से पति ने वाट्सएप पर दिया तीन तलाक, पत्नी बोली- ससुराल के लोगों ने मारने की कोशिश की
Wed, 09 Aug 2023 03:46 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Aug 2023 03:46 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के बोरौना गांव निवासी महिला ने कुवैत में रहने वाले पति पर तीन तलाक का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का ये भी आरोप है कि पति के तलाक देने के बाद ससुराल के लोगों ने उसे मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
आजमगढ़ में तीन तलाक का एक और मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले से एक और तीन तलाक का मामला सामने आया है। बरदह थाना क्षेत्र के बरौना गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर कुवैत से वाट्सएप पर ऑडियो भेजकर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांव निवासी निसार अहमद की पुत्री शायमा परवीन की शादी वर्ष 2019 में बरदह थाना क्षेत्र के बरौना गांव निवासी मोहम्मद सलमान के साथ हुई थी। शायमा परवीन ने बताया कि शादी के तीन माह बाद उसे पता चला कि उसके पति ने किसी और से भी शादी की है। इसके बाद से वह बार-बार उसे छोड़ने की धमकी देने लगा। वर्तमान में उसका पति कुवैत में है।
विज्ञापन
उसने कुवैत से वाट्सएप पर ऑडियो भेजकर तीन तलाक दे दिया। तलाक की खबर सुनते ही वह सन्न रह गई। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारने की भी कोशिश की। इसके बाद से वह मायके में रह रह रही है। जबकि उसका एक डेढ़ साल का बेटा भी है। बुधवार को पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसपी अनुराग आर्य से की। एसपी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जलमग्न हुआ विश्वप्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट, छत पर हो रहा शवदाह, अलर्ट पर कमिश्नरेट पुलिस