फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Humid heat all day, rain in the evening

Azamgarh News: पूरे दिन उमस-गर्मी, शाम को हुई बारिश

Fri, 07 Jul 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Humid heat all day, rain in the evening
जनपद में शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली। सुबह से कभी धूप तो कभी बदली छाई रही। उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं शाम को कुछ देर के लिए ही हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। लेकिन कीचड़ और फिसलन से लोग दिक्कत में रहे।सुबह से ही आसमान में बदली छाई थी। थे लेकिन हवा न चलने के कारण उमस काफी अधिक थी। गर्मी और उमस से हर कोई बेचैन नजर आया। उमस और पसीने के कारण पूरा शरीर चिपचिपा हो रहा था। पूरे दिन पसीना पोंछते ही लोगों का बीता। लेकिन शाम को साढ़े छह बजे के करीब 10 मिनट के लिए हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं जनपद में विगत दिनों हुई बारिश के कारण मुख्य नदियों तमसा और घाघरा के जलस्तर में धीमी गति से ही सही लगातार वृद्धि हो रही थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह से ही दोनों नदियों के जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया। घाघरा का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर 69.47 मीटर और तमसा नदी का जलस्तर सेंट्रल गेज पर 68.540 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि दोनों ही नदियां अभी खतरे के बिंदु से काफी नीचे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed