फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Htyaropion been off the market for arrest

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बंद रहा बाजार

Fri, 27 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 27 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Htyaropion been off the market for arrest
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में गत दिनों सराफा कारोबारी प्रेम प्रकाश सेठ की हूुई हत्या की घटना के विरोध और हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए  देवगांव बाजार के सराफा कारोबारियों ने अपनी दूकानें बंद रखीं। साथ ही व्यपारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल से मिल जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


22 मार्च की रात लालगंज बाजार में अपनी दूकान में बैठे सर्राफा कारोबारी प्रेम प्रकाश सेठ को दूकान से बाहर बुलाकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गुरुवार को हत्या के विरोध में देवगांव बाजार के सराफा कारोबारियों ने अपनी दूकानों को बंद रख विरोध जताया। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल देवगांव कोतवाल ओपी सिंह से मिला और हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल ने कारोबारियों को जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सराफा कारोबारियों ने बंदी को निरस्त करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर अश्वनी सेठ, सुखदेव सेठ, राजेश सेठ, अनिल सेठ, संतोष सेठ सहित कई कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed