{"_id":"e32c7add5b7916c31c5ff72e658ea399","slug":"htwaya-capture-water-from-the-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी टंकी से हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी टंकी से हटवाया कब्जा
अमर उजाला ब्यूराो, अाजमगढ़
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
रैदोपुर मुहल्ले में स्थित कांशीराम आवास कालोनी की पानी की टंकी के नीचे धार्मिक स्थल के नाम पर किए गए कब्जे को शुक्रवार को सीओ सिटी ने हटवा दिया। इस दौरान पुलिस और अतिक्रमण करने वालों के बीच नोंकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते मामला शांत हो गया। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गरम रहा।
डीएवी कालेज और मंडल कारागार के बीच में मान्यवर कांशीराम आवास कालोनी है।
कालोनी में ही पानी की टंकी भी बनी है। लेकिन अभी उससे पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। टंकी के नीचे वाले भाग को लोहे की जाली और टाटपट्टी घेरकर कुछ लोग इन दिनों उसमें पूजापाठ कर रहे थे। मुहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया तो अतिक्रमण करने वालों ने उन्हें धमकाकर शांत करा दिया। शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने एसपी आकाश कुलहरि से इसकी शिकायत की। एसपी के आदेश पर सीओ सिटी डा. केके सरोज शहर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह को लेकर मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण को हटवा दिया। कब्जे को हटवाते समय मुहल्ले की कुछ महिलाएं हंगामा करने लगी। लेकिन पुलिस ने सख्ती बरतते हुए इन्हें शांत करा दिया।