फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   How to stop Corona: Hundreds of workers arrived by truck from Surat, went straight to home

ऐसे रोकेंगे कोरोना : सूरत से ट्रक से पहुंचे सैकड़ों श्रमिक, सीधे गए घर

Tue, 19 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
How to stop Corona: Hundreds of workers arrived by truck from Surat, went straight to home
सूरत से ट्रक से शहर के नरौली पहुंचे प्रवासी श्रमिक। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर के नरौली के पास मंगलवार को गुजरात के सूरत से एक ट्रक सौ से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंचा। इसमें ज्यादातर श्रमिक जनपद के और कुछ मऊ जनपद के रहने वाले थे। सौ से ज्यादा की संख्या में श्रमिक शहर में आए यहां से टैंपों आदि के माध्यम से धरों के लिए और मऊ के श्रमिक रोजवेज पर चले गए। मौते पर पुलिस भी मौजूद रही, लेकिन किसी ने उन्हें शेल्ट होम भेजने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में प्रवासी श्रमिक सीधे अपने घरों को जा रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि प्रवासी श्रमिकों को पैदल या अनाधिकृत वाहनों से नहीं चलने दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से भी यही दावा किया गया था। इसके लिए बार्डर के चेकपोस्ट से ही श्रमिकों को रोडवेड और अधिकृत किए गए प्राइवेट वाहनों से शेल्टर होम भेजने का दावा किया गया था। इसके लिए पुलिस और मंडलीय अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। लेकिन ये व्यवस्था हवा हवाई साबित होती नजर आ रही है। मंगलवार को गुजरात के सूरत से सौ से ज्यादा श्रमिकों को लेकर शहर के नरौली पहुंचा। इसमें ज्यादातर लोग आजमगढ़ और कुछ मऊ के लोग शामिल थे। यहां से उतरने के बाद लोग टैंपों आदि पकड़ अपने घरों को चले गए। मौते पर पुलिस की पिकेट भी थी, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं रोका। ये लोग सीधे घरों को निकल गए। ट्रक से आए नदवा सराय मऊ के मुकेश ने बताया कि खाने-पाने की दिक्कत हो गई थी। पैसे खत्म हो गया था। घर से 4000 मंगाए। तीन हजार भाड़ा दिया। रास्ते में किसी नहीं रोका। लाटघाट के विजेंद्र ने भी कुछ ऐसे ही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed