फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hospital was seeking oxygen from patients

मरीजों से ऑक्सीजन की मांग कर रहा था अस्पताल

Sun, 25 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hospital was seeking oxygen from patients
आजमगढ़। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने और लोगों को आक्सीजन के साथ जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए प्राइवेट अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। लेकिन यह निजी अस्पताल अपनी मनमानी करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया। जब एक व्यक्ति मरीज को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचा। अस्पताल संचालकों द्वारा मरीज से ही आक्सीजन की मांग की जाने लगी। मरीज के साथ पहुंचे लोग काफी परेशान हुए। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि वह किस प्रकार आक्सीजन की व्यवस्था करें। तभी इस बात की जानकारी किसी ने डीएम राजेश कुमार को दे दी। सूचना मिलते ही डीएम राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल संचालकों को फटकार लगाई और कहा कि मरीज कहां से आक्सीजन लाएगा। अगर आपके पास आक्सीजन नहीं है तो आप हमसे कहिए हम आक्सीजन आपको उपलब्ध कराएंगे। डीएम राजेश कुमार ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल संचालकों द्वारा अगर इस तरह की हरकत मरीजों से की जाती है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed