फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hope of Varanasi-Gorakhpur railway line remains unfulfilled

Azamgarh News: अधूरी रह गई वाराणसी-गोरखपुर रेललाइन की आस

Mon, 11 Mar 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Hope of Varanasi-Gorakhpur railway line remains unfulfilled
आजमगढ़। जनपद के लोगों ने वाराणसी-गोरखपुर वाया आजमगढ़ होते ही निर्मित होने वाली रेल लाइन का शिलान्यास होने की उम्मीद लगाई गई थी। रविवार को हुए लोकार्पण शिलान्यास में इस परियोजना को शामिल नहीं किया गया। जिससे लोगों में काफी निराशा है।
विज्ञापन

जनपद से वाराणसी प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। जिसे देखते हुए काफी दिनों से वाराणसी-गोरखपुर वाया आजमगढ़ रेल लाइन बिछाने की मांग की जा रही थी। जिसके लिए सर्वे आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन अभी तक रेलवे लाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ बार-बार इस रेल लाइन के बिछाने का कार्य शुरू होने का दावा करते रहते हैं। संभावना जताई जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदुरी में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में इस रेललाइन के निर्माण का शिलान्यास कर सकते हैं, लेकिन इस परियोजना का शिलान्यास नहीं हुआ। इसके कारण इसकी मांग करने वाले लोगों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed