{"_id":"613f3a87e255d67f9a3fdf68","slug":"home-guard-beaten-by-sharp-weapon-and-rod-condition-critical-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: पुरानी रंजिश में होमगार्ड की धारदार हथियार और रॉड से पिटाई, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: पुरानी रंजिश में होमगार्ड की धारदार हथियार और रॉड से पिटाई, हालत गंभीर
Mon, 13 Sep 2021 05:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 13 Sep 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड की पिटाई।
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में होमगार्ड की धारदार हथियार और रॉड से पिटाई की गई। आरोप है कि मौके पर फायरिंग भी हुई है। घायल होमगार्ड को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के मोहमदल्ला गांव निवासी हरेंद्र यादव(28) होमगार्ड है। वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस ऑफिस पर है। गेलवारा गांव निवासी कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। जिसे लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन
इस रंजिश को लेकर गेलवारा गांव निवासी गौरव यादव व उसके साथियों ने सोमवार को भदुली पेट्रोल पंप के पास धारदार हथियार व रॉड से हरेंद्र पर हमला कर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। आरोप तो यह भी है कि इस दौरार हमलावरों ने फायरिंग भी की है लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हरेंद्र यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। वहीं घायल पक्ष की तहरीर पर सिधारी पुलिस ने गौरव, सौरभ, सर्वेश, सोनू और उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है। इनकी तलाश में दबिश की कवायद में पुलिस जुट गई है।