फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Historyheater Kuntu Singh will have assets worth seven crores

हिस्ट्रीशीटर कुंटू सिंह की सात करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

Sat, 21 Mar 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Historyheater Kuntu Singh will have assets worth seven crores
कुंटू सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला कारागार में निरुद्ध कुंटू सिंह की लगभग सात करोड़ की चार संपत्तियों को जिला मजिस्ट्रेट ने गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) तहत कुर्क करने के आदेश दिए हैं। साथ ही एसडीएम सगड़ी को प्रशासन नियुक्त कर संपत्ति को कुर्क कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही पत्रावली गैंगेस्टर न्यायालय में भेजने को कहा है।
विज्ञापन

एसडीएम सगड़ी तहसील के गांव छपरा सुल्तानपुर निवासी कुख्यात अभियुक्त ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के साथ ही गैंगेस्टर के साथ ही कई अन्य गंभीर मामलों का आरोपी है। इसके खिलाफ 64 केस आजमगढ़, मऊ और जौनपुर में दर्ज हैं। गैंगेस्टर और विधायक हत्याकांड में रोज चल रही सुनवाई के मद्देनजर उसे बलिया से आजमगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध किया गया है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में कहा था कि कुंटू सिंह का संगठित आपराधिक गिरोह है। इसका दबदबा आजमगढ़ के साथ ही पूर्वांचल में भी है। जनपद में इस गैंग का नंबर डी-11 है। लीडर कुंटू के अलावा इसमें आठ सक्रिय सदस्य मुन्ना सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर, साधु उर्फ बलिकरन पुत्र अर्जुन निवासी हरई इस्माइलपुर, राम अवध यादव पुत्र रजपति यादव निवासी अजगरा, अखंड प्रताप सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी जमुआ, पंकड पांडेय पुत्र राम आश्रय पांडेय निवासी धनकपुर, शिव प्रकाश उर्फ प्रकाश यादव पुत्र लालचंद निवासी सरायखंसी मऊ, सुनील कुमार सिंह पुत्र पृथ्वीराज सिंह निवासी बघावर शामिल हैं। इसकी हिस्ट्रीशीट 1994 में खोली गई थी। इसकी संख्या 138-ए है। ये अक्सर जेल में रहकर ही गैंग का संचालन करता है। पत्नी बंदना सिंह को अजमतगढ़ और सह अपराधी संजय यादव को ब्लाक जहानागंज का प्रमुख भी बनवाया है। एसपी ने अपनी रिपोर्ट में कुंटू सिंह से संबंधित चार संपत्तियों का जिक्र करते हुए इसके कुर्क करने की संस्तुति की थी। इस पर जिलाधिकारी ने सात करोड़ की इन संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है। इन संपत्तियों के लिए तहसीलदार सगड़ी को प्रशासक बनाया गया है।
विज्ञापन

ये संपत्ति होगी कुर्क
1-जीयनपुर चौक से आजमगढ़ रोड पर 117 वर्ग मीटर में बना तीन मंजिला मकान पत्नी वंदना सिंह के नाम दर्ज है। इसकी कीमत 52.03 लाख आंकी गई है।
2-जीयनपुर-अजमतगढ़ रोड पर मौजा खानकाह-बहरामपुर मुख्य मार्ग पर 59.13 वर्ग मीटर में निर्मित मकान पत्नी वंदना सिंह के नाम है। इसकी कीमत 4.19 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- खर्रा रस्तीपुर में गिरिजाशंकर स्मृति महाविद्यालय व रुद्र प्रताप पालीटेक्निक कॉलेज के कुंटू सिंह स्वयं प्रबंधक हैं। इसकी कीमत 5.68 करोड़ आंकी गई है।
4-आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मौजा हसनपट्टी में 6.5 हेक्टेयर भूमि, 40.32 वर्गमीटर में ध्वस्त मकान वंदना सिंह के नाम पर है। इसकी कीमत 23 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed