फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hinyuwa blew the effigy of the state government

हिंयुवा ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Tue, 04 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 04 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hinyuwa blew the effigy of the state government
कांवरियों के उत्साह तोड़ने का आरोप लगाते हुए हिंदू युवा वाहिनी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि एक वर्ग को खुश करने के लिए प्रदेश सरकार हिंदू धर्म पर बार-बार आघात पहुंचा रही है।
विज्ञापन


जिला संयोजक हरिबंश मिश्रा ने कहा कि शिव की पूजा सबसे प्राचीन देवों के देव महादेव का माह सावन माह है और उत्तर प्रदेश की सरकार जिस तरह से हमारे धर्म और संस्कृति के खिलाफ कार्य कर रही है वह बेहद निंदनीय है। कांवरियों की ऐसे निगरानी की जा रही है मानों वह कोई आतंकी हों। यह उत्तर प्रदेश सरकार की गलत सोच का नतीजा है, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार को मुलायम और अखिलेश नहीं बल्कि आजम खां चला रहे हैं।
विज्ञापन


 जिला उपाध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि कांवरिया के मुंह से निकलने वाली हर बद्दुआ प्रदेश सरकार के विनाश का कारण बनेगी। यदि शासन प्रशासन ने कांविरयों पर अत्याचार को बंद नहीं किया तो हिंदू वाहिनी कांवरियों के साथ विधानसभा का घेराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दिनेश चौहान, ज्ञानेंद्र चौहान, सुरेश चौहान, अविनाश सैनी, सत्यप्रकाश प्रजापति, भोला गुप्ता, विरेंद्र मौर्या, सुधाकर उपाध्याय, विनोद मौजूद थ्ाे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed