फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health facilities increased in Shabana Azmi's village Mejwan

शबाना आजमी के गांव में बढ़ी स्वास्थ्य सुविधाएं

Thu, 14 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Health facilities increased in Shabana Azmi's village Mejwan
मेजवा के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर सलाह देती कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
मेजवां। शबाना आजमी के गांव मेजवां के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए अब दूर नहीं जाना होगा। गांव में मौजूद सब-सेंटर को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही इसे स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। फूलपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. राम आशीष यादव ने बताया कि कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) के रूप में शहनाज बानो की नियुक्ति हो चुकी है।
विज्ञापन

इस वेलनेस सेंटर पर मिलने वाली सारी सेवाएं अब पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं। पहले टीकाकरण के लिए सप्ताह में एक दिन यहां पर आशा बैठा करती थीं। अब सीएचओ प्रतिदिन सुबह 10 बजे से चार बजे तक लोगों के प्राथमिक उपचार के लिए मौजूद रहेंगी। हाइपरटेंशन, शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच तथा गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग भी सीएचओ द्वारा की जा रही है जबकि आने वाले समय में डिलीवरी कराने की सुविधा भी यहीं पर सीएचओ द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं आने वाले समय में सीएचओ को योगा कराने के लिए ट्रेंड किया जाएगा और वह प्रतिदिन सुबह गांव वालों को अनुलोम-विलोम, प्राणायाम आदि के माध्यम से स्वस्थ्य रहने का तरीका भी बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed