फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Head husband and head son vandalized the block premises in Azamgarh, three arrested

आजमगढ़ के पल्हनी ब्लाक परिसर में प्रधान पति और प्रधान पुत्र ने की तोड़फोड़, गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Head husband and head son vandalized the block premises in Azamgarh, three arrested
आजमगढ़। पल्हनी ब्लाक परिसर में शुक्रवार को एक प्रधान पति व एक प्रधानपुत्र ने जमकर हंगामा किया। एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी व सफाई कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही कार्यालय में कंप्यूटर व अन्य सामानों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ब्लाक कर्मचारियों ने सिधारी थाने पर तहरीर दी। शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करते हुए प्रधानपति व प्रधान पुत्र समेत तीन को रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे पल्हनी ब्लाक क्षेत्र के मुंडा गांव के प्रधान पुत्र व कटघर जमुर गांव के प्रधान पति योगेंद्र यादव शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ ब्लाक कार्यालय दिन में लगभग दो बजे पहुंचे। यहां पहुंचते ही इन लोगों ने एडीओ पंचायत लाल जी राय, ग्राम विकास अधिकारी कुमारी वंदना, सफाई कर्मचारी जिलाजीत राय के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू किया। इन लोगों ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आधे घंटे तक ब्लाक परिसर में तांडव मचाया और फिर मौके से फरार हो गए। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी सिधारी थाने पर दी तो पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और प्रधान पति योगेंद्र यादव, प्रधान पुत्र पवन यादव की तलाश शुरू हो गई। कुछ ही देर में शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बाईपास बंधे पर स्थित एक होटल के पास से योगेंद्र, पवन व उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाबत ग्राम पंचायत अधिकारी वंदना ने तहरीर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed