फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   He collected electricity bill money by posing as JE, victims filed a complaint when bill was not deposited

Azamgarh News: जेई बनकर वसूला बिजली बिल का पैसा, बिल जमा न होने पर पीड़ितों ने दी तहरीर

Sun, 27 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
He collected electricity bill money by posing as JE, victims filed a complaint when bill was not deposited
अहरौला। थाना क्षेत्र के परगासपुर के गुफरान व युधिष्ठिर पट्टी गांव निवासी मोनू प्रजापति ने अहरौला थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बिजली बिल जमा कराने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा पैसा लेने और जमा न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपने खुद को रेडहा बिजली निगम का जेई बताकर बिजली जमा कराने के नाम पर अप्रैल में गुफरान से आठ हजार रुपए ऑनलाइन व पांच हजार नकदी ले लिए। इसी तरह मोनू प्रजापति से जनवरी में 32 हजार ऑनलाइन व दो हजार नकद ले लिए। बिल जमा न होने पर पूछने पर कथित जेई धमकी देने लगा। गुफरान व मोनू प्रजापति ने बताया कि ऐसे लगभग 18 लोगों से बिजली बिल जमा कराने के नाम पर कथित जेई बताने वाले ने लाखों रुपए लिया है। दोनों पीड़ितों ने अहरौला थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बिजली बिल जमा कराने के नाम पर पैसा लेने की बात कही गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed