फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hasimpura : should be re-deliberation

हासिमपुरा ः पुनः की जाए विवेचना

Mon, 27 Apr 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 27 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hasimpura : should be re-deliberation
 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा रविवार को आराजीबाग स्थित शिक्षक सदन के भोला सिंह सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने ‘हासिमपुरा जैसी घटनाएं और उनका सबक’ विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। लोगों ने घटना की पुन: विवेचना करने की मांग की।
विज्ञापन


गोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस अधिकारी विभूति नरायन राय ने कहा कि हासिमपुरा की घटना आजादी के बाद की सबसे बड़ी हिरासत में की गई हत्या है। 42 लोगों की हत्या में लचर विवेचना और मुख्य साजिशकर्ताओं को बचाकर जिन 19 लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया, उसे भी पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी किया जाना कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करती है।
विज्ञापन


इस प्रकरण पर पुन: विवेचना करके समयबद्ध सीमा में विशेष न्यायालय गठित करके लोकतंत्र, न्याय प्रणाली और धर्मनिरपेक्षता में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए उन चेहरों को भी न्यायालय के समक्ष लाने की जरूरत है, जो अभी तक बेनकाब नहीं हुए हैं। गोष्ठी के अंत में प्रस्ताव पारित करके हासिमपुरा की घटना की पुन: विवेचना करके समयबद्ध सीमा में विशेष न्यायालय गठित कर वास्तविक दोषियों को दंडित करने की मांग शासन से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर कामरेड जयप्रकाश नारायण, शंकर यादव, मसीउद्दीन संजरी, जीयालाल, वेद, इरफान अहमद, शमसाद अहमद, कल्वे हसन ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कामरेड बीराम, रामराज और शफीक अहमद और संचालन सच्चिदानंद राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed