{"_id":"5faad0de8ebc3e9bd85a101b","slug":"harihar-wins-the-three-km-race-in-sports-competition-azamgarh-news-vns5576993191","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में तीन किमी दौड़ में हरिहर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में तीन किमी दौड़ में हरिहर ने मारी बाजी
विज्ञापन
कटानी बाजार/अहरौला। महाराजगंज विकासखंड के ग्रामसभा प्रतापपुर में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग आजमगढ़ की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। ब्लाक प्रमुख रूदल सोनकर ने शुभारंभ किया। बालक वर्ग की तीन किमी दौड़ प्रतियोगिता में हरिहर यादव प्रथम रहे। 1500 मीटर दौड़ में बालचंद निषाद प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ में संदीप यादव प्रथम रहे।
इसी क्रम में 400 मीटर दौड़ में गोलू प्रथम, बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में विंध्यवासिनी यादव प्रथम, 100 मीटर दौड़ में विंध्यवासिनी यादव प्रथम रहीं। लड़कियों की वॉलीबाल में नेवादा के लड़कियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती में उपेंद्र यादव प्रथम रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव, मनीष सिंह, अभय सिंह, दशरथ यादव, विवेक सिंह आदि उपस्थित थे।
अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय लेदौरा बनकट में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व प्रबंधक बसंत लाल, वरिष्ठ भाजपा नेता बालमुकुंद ने किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूजा यादव प्रथम, 400 मीटर दौड़ में प्रतिमा यादव प्रथम रहीं। बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में रूपेश यादव प्रथम, बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में प्रतिमा यादव प्रथम रहीं। वहीं बालक वर्ग में आनंद निषाद प्रथम रहे। वहीं 1500 मीटर दौड़ में बबलू निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में माधोपुर की टीम प्रथम रही। बालक वर्ग में बसई की टीम प्रथम रही। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। डा. माधो सिंह, हरिश्चंद्र यादव, लक्ष्मी चौबे, यशवंत सिंह, संतोष आदि थे।