फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Harassment of auto rickshaw drivers will not be tolerated

Azamgarh News: ऑटो रिक्शा चालकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा

Mon, 15 Sep 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Harassment of auto rickshaw drivers will not be tolerated
आजमगढ़। नेहरू हाॅल में रविवार को ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा चालक समिति का 38वां वार्षिक महाधिवेशन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे एआरटीओ अतुल कुमार यादव, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, आप प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, सुरेश चंद यादव का समिति के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक ने संगठन द्वारा किए गए आंदोलन व प्राप्त उपलब्धियों पर चर्चा की। कहा कि 10 सालों की लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 20 साल की परमिट प्रदान कर दी है। अधिवेशन में ऋण पर 10 प्रतिशत वसूली चार्ज माफ करने, सड़कों का चौड़ीकरण करने, आजमगढ़ से विभिन्न नगरों के लिए 14 ट्रेनों का संचालन और चालान के नाम पर पुलिस उत्पीड़न आदि पर चर्चा की। संगठन मंत्री शाहिद अहमद ने कहा कि सभी चालक अपनी गाड़ियों का कागजात ठीक करा लें। प्रशासन से ऑटो स्टैंड की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed