फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hanumat flag coming out with reverence

श्रद्धा के साथ निकली हनुमत ध्वजा

Tue, 11 Apr 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 11 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hanumat flag coming out with reverence
श्रद्धा के साथ निकली हनुमत ध्वजा
जिले में मंगलवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही मंदिरों में बजरंग बली के दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिरों में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। इस क्रम में अतरौलिया और लालगंज में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों में बज रहे घंटा-घडिय़ाल और लग रहे बजरंग बली के जयकारों से क्षेत्र गूंजते रहे।
विज्ञापन


हनुमान जयंती पर मंगलवार को नगर के अन्नतपुरा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही पूजन-अर्चन को भक्तों का तांता लगा रहा। हनुमानगढ़ी में महाबली हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया। भक्तों ने हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी प्रकार बड़ादेव स्थित हनुमान जी के मंदिर को फूलों सहित विद्युत झालरों से सजाया गया था।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में तिल भी रखने की जगह नहीं थी। इस दौरान बज रहे घंटा-घडिय़ाल और लग रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। देर शाम हनुमान जी की भव्य आरती उतारी गई और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत अतरौलिया के पश्चिम पोखरा स्थित हनुमान मंदिर से महंत गोपाल दास के नेतृत्व में हनुमान जयंती मनाई गई। इस दौरान नगर में हनुमान जी की भव्य झांकी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकी नगर के बब्बर चौक, त्रिमुहानी, मुसाफिर चौक, गोला क्षेत्र, बरन चौक, दुर्गा मंदिर, सब्जी मंडी, होते हुए पुन: पश्चिम पोखरा हनुमान मंदिर पहुंच संपन्न हुई। जुलूस के दौरान बजरंगबली के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा। इस मौके पर श्याम बिहारी चौबे, राम आसरे सोनकर, दिनेश मद्धेशिया, सुनील जायसवाल, शिव शंकर, पिंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार, कस्बा लालगंज में हनुमान जयंती पर हनुमान भक्तों ने शोभायात्रा निकाली।


शोभायात्रा हनुमानगढ़ी लालगंज के बाबा शिवप्रकाशदास उर्फ फलाहारी बाबा के नेतृत्व में तहसील से होते हुए ठाकुरद्वारा एवं सिनेमाहाल तिराहे तक पहुंचा। शाम को हनुमानगढ़ी पर भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर संजय जायसवाल, त्रिभुवन सोनकर, यशवंत साहू, धर्मेंद्र सोनकर, रजनीश जायसवाल, नंदन जायसवाल आदि उपस्थित रहे। अहरौला संवाददाता के अनुसार रेड़हा के मोदीनगर में प्राचीन हनुमान मंदिर में बजरंग बलि का भव्य शृंगार किया गया। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अमित मोदी, संजय मोदी, शकील अहमद, राजेंद्र मद्धेशिया, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed