फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hanuman Jayanti Mahavira decorated in temples of azamgarh slogans echoed of Bajrang bali

Hanuman Jayanti: मंदिरों में महावीर का शृंगार, गूंजे बजरंगी के जयकारे; भीड़ संभालने में पुलिस के छूटे पसीने

Sat, 12 Apr 2025 09:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 09:40 PM IST
सार

आजमगढ़ में हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिरों में भक्ति भाव के साथ लोगों ने बजरंग बली के दर्शन किए। भगवान शंकर के अंशावतार का विधि-विधान से अनुष्ठान किया गया। तीन पहर की आरती के साथ पूजन का समापन हुआ।

विज्ञापन
Hanuman Jayanti Mahavira decorated in temples of azamgarh slogans echoed of Bajrang bali
हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Hanuman Jayanti 2025: जिले भर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों को फूल-मालाओं और विद्युत झालरों से सजाया गया, जबकि घंटा-घड़ियाल और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की जय और जय श्री राम के जयकारे लगाए।

विज्ञापन


नगर के अनंतपुरा हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। हनुमान जी का भव्य शृंगार किया गया और भक्तों ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पांडेय बाजार हनुमान मंदिर में भी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसी तरह, बड़ादेव सहित नगर और अन्य हनुमान मंदिरों में दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


रानी की सराय कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जन्मोत्सव का उत्सव भव्य रहा। रानी पोखरा पर आयोजित कार्यक्रम में घंटा-घड़ियाल और शंख ध्वनि के बीच बजरंग बली का शृंगार किया गया। पुजारी ने आरती उतारी, जिसके बाद भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन-पूजन किया और मनोकामनाएं मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को हुआ भव्य भंडारा

शाम को भंडारे में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। जगह-जगह भजन-कीर्तन और श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ का आयोजन हुआ। कई मंदिरों में हनुमान जी का विधिवत पूजन और शृंगार कर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों के जयकारों ने सुबह से देर रात तक मंदिरों को भक्तिमय बना दिया।

अंबारी में शनिवार को फूलपुर तहसील क्षेत्र के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधिवत हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और जगह-जगह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दीदारगंज क्षेत्र की डीहपुर ग्राम सभा में फतेबहादुर सिंह के आवास पर शनिवार शाम को सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed