फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Handicraft artists of Azamgarh left for Ayodhya with diyas and artwork

दीये और कलाकृति लेकर अयोध्या रवाना हुए आजमगढ़ के हस्तशिल्पी

Mon, 03 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Handicraft artists of Azamgarh left for Ayodhya with diyas and artwork
निजामाबाद। अयोध्यानगरी को जगमग करने और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयार की गई कलाकृति लेकर कस्बे के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हस्तशिल्पी अयोध्या के लिए रवाना हो गए। निजामाबाद के हस्तशिल्प सोहित कुमार प्रजापति ने बताया कि अयोध्या में भूमि पूजन के समय भगवान श्रीराम के दरबार में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दी जाने वाली भेंट और अयोध्या में जलने वाले दीपक अयोध्या में सौंपे जाएंगे। कहा कि मेरे लिए ये दिन बहुत सौभाग्यशाली रहेगा। मेरे हाथों की बनाई गई कलाकृति भगवान श्रीराम के चरणों में भेंट की जाएगी। 15 पेटी दीये, प्लेट पर भगवान गणेश की आकृति, और फूलदान जिस पर प्रधानमंत्री की योजनाओं को बेहतर ढंग से लिखकर उकेरा गया है। इसे माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष और अयोध्या के जिलाधिकारी के सहयोग से भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed