{"_id":"57ed5c0d4f1c1b7927574b0e","slug":"hand-pumps-are-not-stopped-ribor-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप रिबोर न होने पर रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप रिबोर न होने पर रोका वेतन
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी का निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहबरपुर विकासखंड के लोहिया ग्राम मद्धेशिया में बिजली, पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकतर खराब हैंडपंपों की रीबोरिंग नहीं कराने पर मंडलीय सेवा अभियंता यूपी स्टेट एग्रो का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश परियोजना निदेशक डीआरडीए को दिया। कहा कि जब तक हैंडपंपों का रिबोरिंग नहीं होती, तब तक वेतन न दिया जाए। गांव के जूनियर हाईस्कूल के परिसर में गुरुवार को लगी चौपाल में जिलाधिकारी के सामने तमाम समस्याएं सामने आईं।
जिलाधिकारी ने चौपाल में विकास कार्य की समीक्षा की। जिलाधिकारी को बताया गया कि गांव में कुल 36 इंडिया मार्का टू हैंडपंप हैं। अधिकतर हैंडपंप रिबोर के योग्य है। इस पर मंडलीय सेवा अभियंता यूपी स्टेट एग्रो विनोद कुमार का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके पांडेय को दिया।
अधिशासी अभियंता आरईएस ने बताया कि लोहिया ग्राम मद्धेशिया में सीसी रोड 261 मीटर, 118 मीटर, 235 मीटर बनाई गई है। सीसी रोड गुणवत्ता ठीक नहीं है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एके गुप्ता को रोड की गुणवत्ता की जांचकर जांच रिपोर्ट मांगी। जिलाधिकारी ने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत किए जा रहे कार्य को 10 दिन के अंदर पूरा कराने का निर्देश दिया। बताया गया कि कुछ लोग बिजली के पोल नहीं लगाने दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई का निर्देश दिया। बताया गया कि 20 किसानों का क्रेडिट कार्ड बना है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दूबे को कैंप लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का निर्देश दिया। बताया गया कि समाजवादी पेंशन 66, वृद्धावस्था पेंशन 65 पात्रों को मिल रही है। आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया कि पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों का नाम सूची में शामिल करने का निर्देश दिया। डीएम ने जूनियर हाईस्कूल के कक्षा सात के बच्चों से सवाल किया, जिसका बच्चों ने सही जवाब दिया। मौके पर उप जिलाधिकारी निजामाबाद अनिल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक एसके पांडेय, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, अधिशासी अभियंता आरईएस हरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह मौजूद थे।