{"_id":"5f48f54c8ebc3eaad348c00f","slug":"half-weavers-were-not-even-surveyed-in-a-month-warning-to-assistant-commissioner-azamgarh-news-vns543855567","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में आधे बुनकरों का भी नहीं हुआ सर्वे, सहायक आयुक्त को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में आधे बुनकरों का भी नहीं हुआ सर्वे, सहायक आयुक्त को चेतावनी
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं स्वरोजगार बंधु की बैठक हुई। हथकरघा विभाग को बुनकरों की सब्सिडी दिए जाने के लिए 3125 बुनकरों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। इसमें अब तक 1100 बुनकरों का सर्वे किया गया है। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। सहायक आयुक्त को निर्देश दिए कि बचे हुए बुनकरों का सर्वे 15 दिन के अंदर फोटोग्राफ्स के साथ उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराएं। वहीं, सहायक आयुक्त के बैठक में अनुपस्थित होने पर चेतावनी जारी की गई।
डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि मिनी औद्योगिक आस्थान सुदनीपुर फूलपुर के ऊपर से गए हुए तार एवं स्थापित विद्युत स्टेशन के विस्थापन संबंध में एसडीएम सदर और विद्युत वितरण प्रथम खंड के अधिशासी अभियंता के साथ बैठक कर प्रकरण का निस्तारण कराएं। मिनी औद्योगिक आस्थान के स्वतंत्र विद्युत फीडर पर आवासीय व्यक्तियों के कनेक्शन हटाने को कहा। श्रम विभाग में छह, खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग प्रशासन में 10, रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी एवं चिट्स में तीन, उप्र फायर सर्विस में एक, बाट-माप में एक आवेदन लंबित पाया गया। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लंबित आवेदनोें को कल तक निस्तारित कराने को कहा। व्यापारियों ने कहा कि दलाल घाट के सड़क की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि सोमवार तक जहां-जहां गड्ढ़े हैं उसे भरकर फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराएं। पीओ डूडा को निर्देश दिए कि एलडीएम यूबीआई और ईओ के साथ मिलकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण कराएं और कार्ययोजना तैयार कर कैंप के माध्यम से लाभ दिलाएं। ईओ को निर्देश दिये कि नगर पालिका में जितने भी ठेले वाले दुकानदार हैं, उनका एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण कराएं। व्यापारियों को मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग की सलाह दी। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, डीडीएम नाबार्ड शशि भूषण, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, एलडीएम यूबीआई शंकर चंद सामंत उपस्थित रहे।