{"_id":"5ed637878ebc3e90984dc088","slug":"guddu-committed-suicide-by-setting-fire-due-to-theft-charges-azamgarh-news-vns5278963111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप से दुखी होकर आग लगाकर गुड्डू ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोप से दुखी होकर आग लगाकर गुड्डू ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे 25 मई को मिली अधजली लाश के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। प्रकरण में पहले मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, पुलिस अब इसे आत्महत्या बताता हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या के मामले को हटाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला जोड़ा गया है। पुलिस के अनुसार दोस्त की ओर से चोरी का आरोप लगाने के बाद दुखी होकर गुड्डू यादव ने आत्महत्या की थी।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम निकामुद्दीनपुर में 25 मई को अधजली लाश मिली थी। शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मुखबिरों की सहायता से मृतक के भाई ने लाश की शिनाख्त की। भाई अर्जुन ने इसकी शिनाख्त गुड्डू यादव पुत्र तिल्ठू निवासी नवापुरा थाना तहबरपुर के रूप में की थी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर हत्या, सुबूत मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुड्डू सरायमीर में एक मिठाई की दुकान में काम करता था और कोठिया निवासी दोस्त के घर रहता था। एसओ निजामाबाद दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार देवी प्रसाद उर्फ मिंटू निवासी कोठिया के चाचा प्रवेश का बैंक पासबुक खो गया था। खाते में सरकार की ओर से कुछ रुपये आए थे। इन्हीं रुपयों की चोरी का आरोप उसने गुड्डू पर लगाया था। इसी से दुखी होकर गुड्डू ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली थी। देवी प्रसाद उर्फ मिंटू पुत्र स्व. अवधेश पाठक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।