फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Group women's protest

समूह की महिलाओं का धरना-प्रदर्शन

Mon, 02 Aug 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Group women's protest
अतरौलिया में ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन करती स्वयं समूह की महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। विकास खंड के चिश्तीपुर ग्रामसभा में 2020 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। आधा अधूरा कार्य छोड़कर ग्राम विकास अधिकारी उसे कभी देखने नहीं आए। सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद उनके फोन पर धमकी देने पर समूह की महिलाएं भड़क गई और ब्लाक पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि सामुदायिक शौचालय में बैठने की सीट लगाई गई है जो टूटी हुई है तो वही जल निकासी के स्थान पर बालू डाला गया है साथ ही दरवाजे भी टूटे हैं। शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी सर्व मंगलम स्वयं सहायता समूह की रागिनी देवी को अप्रैल 2020 में सौंपी गई। लेकिन शौचालय का कार्य अधूरा ही रह गया। रागिनी की शिकायत पर भी ग्राम पंचायत अधिकारी बलवंत कुमार कार्य देखने नहीं आए और कागजों में शौचालय को चालू दिखाया गया। रागिनी देवी ने बताया कि जब यह खबर सोशल मीडिया पर चलने लगी तो ग्राम विकास अधिकारी ने उन्हें रात को नौ बजे फोन कर धमकी दी, भला बुरा कहा और देख लेने की धमकी दी। जिसके विरोध में सर्वमंगलम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन जताते हुए लापरवाह ग्राम विकास अधिकारी को हटाने की मांग की। खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद ने बताया कि शौचालय यदि अपूर्ण है और भुगतान करा लिया गया है तो यह गलत है। ग्राम विकास अधिकारी के धमकाने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed